1 फरवरी 2026 से लागू हुए 5 बड़े बदलाव हुए थे : LPG, FASTag और बैंकिंग नियमों का आपकी जेब पर असर—एक विस्तृत विश्लेषण जानिए
![]() |
| "1 फरवरी 2026 से बदले 5 बड़े सरकारी नियम। जानें FASTag, LPG... google photo |
भूमिका:
दोस्तों आपको पता ही होगा हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कई आर्थिक ओर प्रशासनिक बदलाव लेकर आती है। उसी में से 1 फरवरी 2026 का दिन भारत के आम नागरिकों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा था क्योंकि इसी दिन ही भारत सरकार ने बजट पेश किया था इस बजट के साथ साथ सरकार ओर विभिन्न नियामक संस्थाओं ने रसोई गैस की कीमतों से लेकर नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों के नियमों में बड़ा फेरबदल किया गया था इस बदलाओं का उद्देश्य जहां एक ओर प्रक्रियाओं को सरल बनाना दूसरी तरफ राजस्व ओर सार्वजनिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाना था aaiye आज इन 5 बड़े बदलावों का गहराई से विश्लेषण करते हैं
1. FASTag नियमों में बड़ा सरलीकरण: KYC की झंझट खत्म
दोस्तों आपको बता दे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया था fastag अभियान के तहत ये सब आसान बना दिया था
आपको बता दे क्या थे पुराने नियम? पहले क्या होता था कि वाहन मालिकों को नया fastag लेने के बाद अलग से know your vehicle की पूरी प्रक्रिया करनी पड़ती थी जिसमें बहुत समय लगता था कई बार तो तकनीकी खामियों के तहत teg ब्लॉक हो जाते थे
नया बदलाव क्या हुआ:- अभी बैंकों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि में वाहनों के पंजीकरण दस्तावेजों के आधार पर स्वयं सत्यापन करे। उपभोक्ताओं को अब teg की सक्रिय करने के लिए बैंकों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है और kyc फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है
जनता पर प्रभाव: अभी इससे टोल प्लाजा पर टैग ब्लॉक होनी की समस्या कम होगी
यह खबर भी पढ़े 👉 UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव या छात्रों की चिंता क्या कारण?
2. रसोई गैस (LPG) और ईंधन की कीमतों में संशोधन
तेल विपणन कंपनियों ने 1 फरवरी 2026 की सुबह ही गैस सिलेंडर की नई दरें घोषित कर दीं। ईंधन की कीमतें सीधे तौर पर आम आदमी की रसोई और परिवहन लागत को प्रभावित करती हैं।
कमर्शियल सिलेंडर: 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आंशिक बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर रेस्टोरेंट, ढाबों और हलवाइयों पर पड़ता है, जिससे बाहर खाना महंगा या सस्ता हो सकता है।
घरेलू एलपीजी: हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखने का प्रयास किया गया है, लेकिन बजट में मिलने वाली सब्सिडी की घोषणाओं पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
CNG और PNG: दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे महानगरों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों की समीक्षा की गई है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर सीएनजी के दामों में होने वाला बदलाव ऑटो और टैक्सी के किराए को प्रभावित कर सकता है।
यह खबर भी पढ़े 👉 बिना शादी के बच्चे पैदा करना है यहां की परम्परा: भारत की इस जनजाति में सदियों से चल रहा है 'लाइव-इन' का अनोखा रिवाज
3. स्वास्थ्य और टैक्स: सिगरेट और पान मसाला पर तगड़ा प्रहार
दोस्तों बजट 2026 में सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर टैक्स को ओर सख्त कर दिया है तंबाकू पर ज्यादा टैक्स लगेगा आपको बता दे इसको सिन टैक्स की श्रेणी में रखा गया है ताकि हानिकारक पदार्थों का सेवन कम हो...
एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि: दोस्तो आपको बता दे अभी के समय में सिगरेट के प्रत्यक स्टिक पर उसकी लंबाई के आधार पर ड्यूटी लगाई जा रही है विशेषज्ञों का मानना है इससे सिगरेट में 15 से 40% तक उछाल आ सकती हैं
नेशनल सिक्योरिटी सेंस :- पान मसाला और गुटका के पाउच पर 2 से 5 रुपए का अतिरिक्त सेस लगाया गया था सरकार का तर्क है कि इससे राजस्व का उपयोग सार्वजनिक स्वास्थ्य ओर राष्ट्रीय के लिए किया जाएगा
4. विमान ईंधन (ATF) और हवाई सफर की लागत
हवाई यात्रा करने वालों के लिए भी 1 फरवरी का महत्वपूर्ण दिन रहा था एयर ट्रैफिक टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में मासिक संशोधन किया गया था।
सस्ते होंगे टिकिट..? यदि बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम रहती हैं तो एयरलाइंस कंपनियों को अपने फ्यूल सरचार्ज को कम करा सकती हैं इससे मार्च ओर अप्रैल के पीके ट्रेवल सीजन में यात्रियों को सस्ते हवाई टिकिट मिलने की उम्मीद है
5. बैंकिंग क्षेत्र: निष्क्रिय खातों (Inactive Accounts) पर RBI की सख्ती
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI ) ने बैंकिंग प्रणाली को साफ सुथरा बनाने के लिए एक नया निर्देश जारी किया था जो 1 फरवरी से प्रभावी हो गया था ।
2 साल का नियम :- , ऐसे बैंक खाते जिसमें पिछले 24 महीने से कोई लेन देन नहीं हुआ था उन्हें अब निष्क्रिय माना जाएगा।
खाताधारकों के लिए सलाह:- यदि आपके पास कोई पुराना सेविंग अकाउंट या जीरो बैलेंस अकाउंट था तो उसे बंद होने से बचाने के लिए कम से कम 10 रुपए की डिजिटल ट्रांजेशन या जमा की आवश्यकता है आपका खाता एक्टिव रहेगा और भविष्य में केवाईसी अपडेट की समस्या नहीं होगी
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या 1 फरवरी के बाद फास्टैग रिचार्ज करना जरूरी है?
हाँ, फास्टैग के नियम केवल केवाईसी प्रक्रिया के लिए बदले हैं, रिचार्ज की प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी। पर्याप्त बैलेंस न होने पर आपको दोगुना टोल देना पड़ सकता है।
Q2. निष्क्रिय (Inactive) बैंक खाते को दोबारा कैसे शुरू करें?
इसके लिए आपको अपनी बैंक शाखा में जाकर आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ 'Re-KYC' फॉर्म भरना होगा।
Q3. क्या घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाई गई है?
सब्सिडी का सटीक विवरण बजट घोषणाओं के बाद आधिकारिक वेबसाइटों पर अपडेट किया जाता है। वर्तमान में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को विशेष राहत जारी है।
निष्कर्ष:
ऐसी ही खबर देखने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट फॉलो सबक्राइब करे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें