PM Modi Kerala visit :- केरल की धरती से पीएम नरेंद्र मोदी ने Dhurandr और 'The Kerala Story बड़ा बयान दिया सियासी गलियारों में हलचल
![]() |
| "'The Kerala Story' विवाद: जानें क्या है फिल्म का सच और पीएम मोदी ने क्यों किया इन फिल्मों का समर्थन।" (Photo Source: Official Instagram पीएम मोदी /Live Update 24 India Edit) |
तिरुवनंतपुरम (Live Update 24 India):
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दक्षिण भारत के राज्यों के दौरे पर हैं मिशन दक्षिण विजय के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब केरल पहुंचे तो वहां एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा जो उन्होंने कहा उसके पश्चात न केवल राजनीतिक गलियारों में ही नहीं बल्कि मनोरंजन जगत में भी हलचल पैदा कर दी है उन्होंने अपनी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा The kerala story' जैसी फिल्मों का नाम लिय बिना या उनके संदर्भ में विपक्ष को आड़े हाथ लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल आतंकवाद को उजागर करने वाली फिल्मों का विरोध कर रहे हैं
फिल्मों के जरिए आतंकवाद को बेनकाब करने की कोशिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सिनेमा समाज का आईना है उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि बीते कुछ वर्षों में ऐसी फिल्में बनी है जो समाज के उन हिस्सों को दिखाया है जो लंबे समय से दबा कर रखा था जो समाज पर उनका बहुत बुरा असर पड़ता था पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद का स्वरूप बदल रहा है ये आतंकवाद सिर्फ हथियारों तक सीमित नहीं रहा है बल्कि ये समाज के ताने बाने को भीतर से खोखला करने की भरपूर कोशिश कर रहा है पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा जब कुछ जागरूक लोग फिल्म के माध्यम से इसको समाज के आगे लाने की कोशिश करते हैं तो कुछ राजनीतिक दल इसका विरोध करते हैं
यह खबर भी पढ़े 👉 पीएम मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान को दी बधाई, भारत आने के लिए किया आमंत्रित;
'The Kerala Story' और उपजा विवाद: एक विश्लेषण
पीएम मोदी के पूरे भाषण के दौरान केंद्र का विषय सुदीप्तो सेन द्वारा निर्मित फिल्म The kerala story' रही थी आपको बता दे ये फिल्म हाल ही में पिछली साल रिलीज हुई थी और इस फिल्म के रिलीज के बाद ही विवादों को खड़ा कर दिया था फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे केरल की कुछ लड़कियों का धर्मांतरण करा कर उनको आतंकवादी संगठनों में शामिल करवाया गया था
यह खबर भी पढ़े 👉 तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा: 'मैं सुसाइड करने वाला था', अपनों पर ही लगाए गंभीर आरोप
आपको बता दे कि केरल की सत्तारूढ़ पार्टी (CPI - M) और मुख्य विपक्ष दल ( कांग्रेस ) ने इस फिल्म को प्रोपेगेंडा करार कर दिया था ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था जहां फिल्म की रिलीज date को रोकने की मांग की थी और इस फिल्म की रिलीज होने के बाद ही बहुत सारे विवाद खड़े हो गए थे हालांकि कार्ट ने अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला देते हुए फिल्म को हरी झंडी दे दी थी पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में इसी फिल्म का विरोध करने को ही तुष्टिकरण की राजनीति बताया था
![]() |
| केरल की विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन: आतंकवाद और फिल्मों के जरिए छिपी सच्चाई पर विपक्ष को घेरा।" (Photo Source: Official Instagram/PMO India |
केरल की राजनीति में फिल्मों का महत्व
भारत में केरल राज्य एक ऐसा राज्य है जहां साक्षरता दर सबसे अधिक हैं और वहां की जनता कला और सिनेमा को बहुत गंभीरता से लेती हैं ऐसे में BJP के लिए ऐसी फिल्में एक बड़ा माध्यम बन गई है अपनी बात को जनता तक पहुंचाने का । राजनीतिक जानकारों का मानना है यह 'The kerala story' और ' The Diary of West Bengal ' जैसी फिल्मों का जिक्र करके BJP सरकार ईसाई और हिंदू समुदायों के बीच अपनी पैठ और मजबूत करना चाहती हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल की जनता यह देख रही हैं कि कौनसे दल सच्चाई के साथ खड़े हैं और कौन सिर्फ वोट बैंक बनाने के लिए झूठ का सहारा ले रही हैं पीएम मोदी ने कहा कि इस आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एक साथ खड़ा होना चाहिए न कि इसको राजनीतिक चश्मे से देखना चाहिए
यह खबर भी पढ़े 👉 अजमेर से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: कहा मिडिल ईस्ट संकट के बीच इजरायल का जिक्र और भारत की 'विश्व मित्र' भूमिका का विश्लेषण
विपक्ष का पलटवार: क्या यह सिर्फ चुनाव की तैयारी है?
आपको बता दे कि पीएम नरेंद्र मोदी के इस बयान के बाद केरल का विपक्ष दल भी हमलावर हो रहा है केरल राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पहले भी कहा था कि इस तरह की फिल्में केरल की धर्मनिरपेक्ष छवि को बिगाड़ने की कोशिश करती हैं कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिल्मों के बजाय बेरोजगारी, महंगाई, और किसानों के मुद्दों पर काम करना चाहिए विपक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव पास में आते ही ध्रुवीकरण के लिए इन फिल्मों का सहारा लिया जा रहा है
![]() |
| "केरल की सड़कों पर पीएम मोदी का रोड शो, जनसैलाब ने किया स्वागत: दक्षिण भारत में बढ़ता बीजेपी का प्रभाव।" (Photo Source: Official Instagram/ Pm Narendra Modi India) |
सिनेमा बनाम वास्तविकता: क्या फिल्में समाज बदलती हैं?
यह बड़ा सवाल है कि क्या वाकई में सिनेमा समाज की सोच को बदल सकती हैं ...? ऐतिहासिक रूप से फिल्मों ने हमेशा जनमत को प्रभावित किया है। "The kerala story' जैसी फिल्मों की स्क्रीनिंग हाल ही में केरल के कुछ चर्चों में भी की गई थी जिससे स्पष्ट होता है कि यह सिर्फ मनोरजन का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि एक सामाजिक मुद्दा बन गया है। पीएम मोदी ने जोर दे कर कहा कि अगर कोई सच्चाई दिखा रहा है तो उसे दबाने की बजाय उस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने केरल के यूवाओ को आगाह किया कि वे उन शक्तियों से सावधान रहें जो समाज को बांटने का काम कर रही हैं
यह खबर भी पढ़े 👉 ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक! भारत को दी 25% टैरिफ से बड़ी राहत, क्या अब रूस से तेल खरीदना होगा और आसान
निष्कर्ष: आगे क्या?
प्रधानमंत्री का यह केरल दौरा न केवल विकास कार्यों के लिए जाना जाएगा, बल्कि फिल्मों और राजनीति के इस अनूठे मेल के लिए याद किया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनावों में The kerala story' जैसे मुद्दे कितनी जमीन तैयार कर रहे, यह तो वक्त बताएगा ..



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें