PM Kisan Yojana 2026: 22 वी किस्त के ₹2000 खाते में आए या नहीं? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस और नई लाभार्थी सूची
![]() |
| पीएम किसान योजना 22 वी किस्त: google photo |
भूमिका:
दोस्तों भारत सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना " प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि" (pm Kisan) के तहत देश के करोड़ो अन्नदाताओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है मार्च 2026 में केंद्र सरकार ने योजना की 22 वी किस्त जारी कर दी गई है प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी, असम में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान देश के 9.22 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 18, 640 करोड़ रुपए से अधिक राशि ट्रांसफर की है यदि आप भी एक किसान है और आप भी अपने खाते में 2000 रुपये की किस्त नहीं पहुंची है तो यह यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है
1. PM-Kisan 22 वी किस्त: मुख्य आंकड़े और अपडेट
इस बार के बजट 2026- 27 में पीएम किसान योजना के तहत 60,000 करोड़ रुपए की भारी रकम बजट आवंटित किया गया है जो कि किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को दर्शाती है
कुल लाभार्थी, 9.32 करोड़ किसान
महिला किसानों की भागीदारी, 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी इस किस्त का लाभ मिला है
जारी की गई राशि, 18,640 करोड़
जारी होने की तारीख, 13 मार्च 2026
ये खबर भी पढ़े 👉हरियाणा चुनाव 2026: क्या फिर होगा 'खेला'? क्रॉस वोटिंग के खौफ से कांप रही कांग्रेस, हिमाचल शिफ्ट हो सकते हैं विधायक!
2. अपना बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) कैसे चेक करें?
यदि दोस्तों आपके या आपके किसी जानने वाले के मोबाइल में पैसो का मैसेज नहीं आया है तो आप नीचे दिये गये स्टेप्स की पालना करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल 👉pmkisan.gov.in पर जाए।
होम पेज पर ' Farmers corner ' सेक्शन में ' Know Your status पर क्लिक करें
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करे कैप्चर कोड लगाये
'Get Data ' पर क्लिक करते ही आपकी किस्त का विवरण ( जैसे बैंक का नाम, यूटीआर नंबर और क्रेडिट की तारीख़) सामने आ जाएंगी
3. ₹2000 की किस्त न मिलने के मुख्य कारण
दोस्तों कई किसानों के खातों में इस बार पैसे नहीं पहुंचे है तो इसके पीछे ' डेटा क्लीन अप ' मुहिम एक बड़ी वजह मानी गई है सरकार अपात्र लोगों को बाहर करने का कदम उठा रही हैं दोस्तों किस्त रुकने के 3 प्रमुख कारण हो सकते हैं
e - KYC पेंडिंग होना:- दोस्तों यदि आपने अपना ई- केवाईसी पूरा नहीं किया है तो आपकी किस्त रोक दी जाएगी।
आधार और बैंक लिंकिंग: आपको बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है
ये खबर भी पढ़े 👉 भारत सरकार का बड़ा एक्शन: अश्लील कंटेंट पर लगा लगाम, Ullu और AltBalaji समेत कई OTT प्लेटफॉर्म्स पर गिरी गाज
लैंड सीडिंग (Land Seeding): यदि आपके भूमि रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट नहीं हैं, तो स्टेटस में 'No' दिखाई देगा।
4. नई लाभार्थी सूची (Beneficiary List 2026) में अपना नाम कैसे देखें?
दोस्तों आपको बता दूं कि सरकार हर किस्त आने के बाद लिस्ट अपडेट करती है। अपने गांव की लिस्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप फॉलो करें
सबसे पहले पोर्टल पर जाए और 'Beneficiary List ' विकल्प चुने
अपना राज्य (जैसे राजस्थान ओर अन्य राज्य) जिला, ब्लॉक ओर गांव का चयन करें
Get Report पर क्लिक करें। लिस्ट में अपना नाम चेक करें
5. ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट करने का आसान तरीका
भारत सरकार ने अब चेहरा प्रमाणीकरण की सुविधा भी दे दी है। आप Pm kisan mobile app Download करके बिना किसी अंगूठा लगाएं या Otp के बिना भी अपना चेहरा स्कैन करके e KYC पुरा कर सकते हैं इसके अलावा आप नजदीकी Csc सेंटर पर जा कर भी करवा सकते है
6. बजट 2026 और भविष्य की किस्तें
केंद्रीय बजट 2026 में कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2026 के अंत तक हर पात्र किसान को डिजिटल 'भारत विस्तार' प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें खेती से जुड़ी सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी फोन पर ही मिल सके। अगली किस्त (23वीं किस्त) जुलाई-अगस्त 2026 के बीच आने की संभावना है।
निष्कर्ष :-
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सिर्फ़ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान का प्रतीक है हमारी टीम (Liveupdate24India) की सलाह है कि आप अपना e - KYC समय पर पूरा रखे और बैंक खाते की स्थिति जांचते रहे । यदि आपको कोई समस्या आती है तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते है क्या आपके खाते में 22 वी किस्त आ गई है? हमें Comment में जरूर बताए इस जानकारी को अपनी किसान मित्रों तक जरूर शेयर करें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें