होली पर 'Happy Holi' के लिंक पड़ सकती हैं भारी: साइबर ठगों ने बुना नया जाल, भूलकर भी न करें ये 4 बड़ी गलतियां

नई दिल्ली/भोपाल: 

Holi Cyber Fraud Awareness Banner
होली पर 'Happy Holi' के लिंक पड़ सकती हैं  Google photo 


होली रंगों का त्योहार है खुशियों ओर आपसी मेल - मिलाप प्यार मोहब्बत का त्योहार है लेकिन आज के डिजिटल युग में आपकी एक छोटी से सी भूल या लापरवाही इस खुशी को फीका कर सकता है आपको बता दे जैसे जैसे होली नजदीक आती हैं तो इन साइबर ठगो का गिरोह सक्रिय हो जाता है हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप ओर सोशल मीडिया पर बधाई के मैसेज लिंक आते हैं वो ठगो का मेन हथियार है आपका एक क्लिक आपका बैंक अकाउंट खाली कर देता है 

दोस्तों आप हम इस लेख के माध्यम से विस्तार से बताएंगे कि ये ठग कैसे काम करते हैं और आप इससे कैसे बच सकते हैं आपको किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए 



कैसे काम करता है 'विशिंग लिंक' स्कैम ?

दोस्तों अक्सर आपको या आपने देखा होगा कि आपको एक मैसेज मिलता है कि जिसमें लिखा होता हैं आपके लिए खास सरप्राईज आपके नाम के साथ बनाए Happy holi का गिफ्ट नीचे एक लिंक होती है जैसे ही आप उस पर क्लिक करते हैं वैसे ही एक पेज खुलता है जहां नाम डालते है 

तकनीकी रूप से क्या होता है?

मैलवेयर इंस्टॉलेशन: 

जब आप उन लिंक पर क्लिक करते हैं तो वहां एक आपके बिना अनुमति के एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो जाता है 

डेटा चोरी: 

 ये ऐप्स आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट , मैसेज, बैंकिंग ऐप, को हैक कर लेते हैं फिर फ्रॉड करते हैं 

फिशिंग पेज: 

कई बार होता हैं कि ये आपको बिना बताए आपको फेक साइट पर ले जाते हैं जो सेम टू सेम आपके बैंक की साइट की तरह होती हैं आप भूल से पासवर्ड लगा देते हैं फिर आपका अकाउंट खाली कर देते हैं 

ये खबर भी पढ़े 👉 WhatsApp ट्रैफिक चालान स्कैम: एक गलत क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! सावधान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

सावधान! होली पर इन 4 बातों का रखें खास ख्याल

गूगल और साइबर विशेषज्ञों ने 4 प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया है जिन्हें हर यूजर को समझना चाहिए:

1. अज्ञात लिंक्स पर क्लिक करने से बचें

अगर आपको कोई अंजान नंबर से मैसेज पर या व्हाट्सएप पर लिंक आए तो आप उसे ओपन ना करे त्योहारों के समय डिस्काउंट लॉटरी फ्री रिचार्ज की लिंक बहुत आती हैं 

2. आधिकारिक ऐप स्टोर का ही करें उपयोग

होली हैं त्योहार है आप भी फोटो बनाना चाहते हैं स्टिकर और वालपेपर बनाना चाहते है इसके लिए जो भी ऐप इस्तेमाल करे वो (playstore) से डाउनलोड करे कही ओर से मत लो..

3. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू रखें

आपके फोन में उपलब्ध व्हाट्सएप, ओर बैंकिंग ऐप जैसे phone pay, इन ऐप को इस्तेमाल करने से पहले two verifaction on रखे ताकि बिना ओटीपी के वो ऐप ओपन ना हो..

4. पब्लिक वाई-फाई (Public Wi-Fi) से बचें

त्यौहार के समय में जब आप यात्रा करे तो रेलवे स्टेशन मॉल या अन्य जगह फ्री वाई - फाई के चक्कर में आ कर नेट बैंकिंग से पेमेंट ना करे हेकर वाई फाई से आपका फोन हैक कर लेते हैं 

'विशेष सलाह: सुरक्षा की डिजिटल चेकलिस्ट

 यहाँ आपको एक चेकलिस्ट दी जा रही है:
संदेश की जांच करें: 

क्या मैसेज में स्पेलिंग की गलतियां हैं? (जैसे: 'Amazon' की जगह 'Amazon')।

इसी तरह नए ऐप वेबसाइट का भी ध्यान रखें 

ये खबर भी पढ़े 👉 Aadhaar App Full Version Launch: 28 जनवरी को आ रहा है नया आधार ऐप; अब घर बैठे सुधरेंगे नाम और ईमेल, जानें सभी नए फीचर्स

एचटीटीपीएस (HTTPS) देखें:

क्या लिंक HTTPS:// से शुरू हो रही हैं या नहीं ये चेक करे हालांकि सुरक्षित दिखने के लिए हैकर भी साइट बना लेते है इसीलिए सावधान रहे सुरक्षित रहे 

अनजान कॉल से बचें:

कोई भी बैंक कर्मचारी होली के ऑफर के नाम पर आपसे ओटीपी नहीं मांगेगा।


यदि आप ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें?

अगर अनजाने में आपने किसी लिंक पर क्लिक कर दिया है और आपको लग रहा है कि आपका फोन हैक हो गया है या पैसे कट गए हैं, तो तुरंत ये कदम उठाएं:

हेल्पलाइन नंबर 1930: 

तुरंत भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

रिपोर्ट दर्ज करें: 

www.cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें।

इंटरनेट बंद करें: 

संदेह होने पर तुरंत फोन का इंटरनेट बंद करें और बैंकिंग पासवर्ड बदलें।

निष्कर्ष: सावधान रहे सुरक्षित रहे 

दोस्तो इस डिजिटल युग के समय में सुविधा के साथ साथ खतरा भी बढ़ रहा है रंगों का यह त्यौहार आपके लिए खुशियां ले कर आए इसके लिए जरूरी हैं कि आप अपनी डिजिटल सुरक्षा के पार्टी सजग रहें क्योंकि आपका एक क्लिक आपके बैंक अकाउंट को साफ कर सकता है इस जानकारी को अपने परिवार जानो ओर दोस्तो तक पहुंचाएं 



टिप्पणियाँ