प्रधानमंत्री Surya Ghar Muft Bijli Yojana और आयुष्मान भारत 70+: आम आदमी के लिए दो बड़ी सरकारी सौगात, जानें कैसे उठाएं लाभ?


PM Surya Ghar Yojana subsidy 78000 and free electricity details 2026
PM Surya घर मुफ्त बिजली योजना 


1. परिचय (Introduction):

दोस्तों आज के समय में, विशेषकर बिजली बिल और स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ते खर्चो ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने दो क्रांतिकारी योजनाएं शुरू की हैं  पहली पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ओर दूसरी आयुष्मान भारत 70+ सीनियर सिटीजन कार्ड' इस खबर में हम विस्तार से जानेंगे कि इन योजनाओं के लिए पात्रता क्या है ओर आप इसमें घर बैठे आवेदन कैसे कर सकते हैं 
आज के समय में एक मध्यमवर्गीय परिवार की कमाई का 15 - 20% हिस्सा केवल बिजली के बिल और दवाई में चली जाती हैं बिजली का बिल आए दिन बढ़ता जाता है ओर अच्छे अस्पतालों में एक दिन का बिल हजारों में आता है केंद्र सरकार की जो 2 योजनाएं है PM Surya Ghar और Ayushman 70+--- इन्हीं दो सबसे बड़े खर्चों को जड़ से खत्म करने के लिए बनाई गई है आप इस लेख को अंत तक पढ़े आप समझ जाएंगे कि आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं अपने घर को मिनी पॉवर हाउस बना सकते हैं और कैसे अपने घर के बुजुर्गों को हेल्थ सिक्योरिटी दे सकते है 

2. PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana क्या है?

इस योजना का लक्ष्य है भारत के 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ़्त बिजली प्रदान करना है सरकार घरो की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए भारी सब्सिडी दे रहा है 

सब्सिडी का गणित: 2KW तक के सिस्टम पर 60,000 रुपये ओर 3KW के सिस्टम पर 78,000 तक की सब्सिडी मिल रही हैं 

फायदा: इससे  न केवल बिजली का बिल जीरो हो जाता हैं बल्कि आप अतिरिक्त बिजली बेचकर पैसे भी कमा सकते वो

इस योजना के अंतर्गत सबसे बड़ा आकर्षण इसकी सब्सिडी है सरकार न केवल आपको पैसे दे रही है , बल्कि बैंकों के माध्यम से सस्ते लोन की सुविधा भी दे रहा है मान लीजिये आपका 3 हजार रुपए आता है तो सोलर लगवाने के बाद आप साल के 36, 000 रूपये बचा पाएंगे। 25 साल तक सोलर पैनल चलते हैं यानी आप लाखों की बचत करेंगे । इसके साथ ही आप सौर ऊर्जा का भी उपयोग करके प्रदूषण कम करने में अपना योगदान देंगे। ग्रीन इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है 

3. आवेदन की प्रक्रिया (Step-by-Step):

आधिकारिक  पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाएं।
अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी ओर उपभोक्ता नंबर (CA number) दर्ज करें 
सोलर पैनल की क्षमता चुने ओर आवेदन जमा करें 

 आवेदन करते समय ध्यान रखें कि आपके पास 'Net Metering की सुविधा होनी चाहिए जब आप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करेंगे,  तो सरकारी वेंडर आपके घर आकर छत का मुआयना करेंगे 
सावधानी:- किसी भी एजेंट को नगद रुपया न दें, सब्सिडी सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगी। आवेदन के लिए आपके पास आधार से जुड़ा नंबर होना अनिवार्य है ताकि OTP Verification हो सके 

योजना का नाम कौन आवेदन कर सकता है?
 मुख्य लाभ PM Surya Ghar भारतीय घर (अपनी छत होनी चाहिए) 
300 यूनिट फ्री बिजली + ₹78,000 सब्सिडी

Ayushman 70+ 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग ₹5 लाख का सालाना मुफ्त इलाज

Ayushman Bharat 70 plus senior citizen card 5 lakh free treatment benefits
आयुष्मान कार्ड 70+ सीनियर सिटीजन 


4. Ayushman Bharat 70+ Senior Citizen Card क्या है?

अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, चाहे उनकी पारिवारिक आय कुछ भी हो।

विशेषता: इसमें उन बुजुर्गों को भी शामिल किया गया है जो पहले से ही किसी प्राइवेट या सरकारी बीमा योजना का लाभ ले रहे हैं।

कवर: गंभीर बीमारियाँ, ऑपरेशन और अस्पताल में भर्ती होने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।



अक्सर सरकारी योजनाओं में आय की सीमा (Income Limit) होती है, लेकिन इस योजना की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि इसमें अमीर और गरीब का कोई भेद नहीं है। अगर कोई बुजुर्ग पहले से रिटायरमेंट के बाद केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (CGHS) का लाभ ले रहे हैं, तो उनके पास विकल्प होगा कि वे अपनी पुरानी योजना में रहें या इस नई योजना का हिस्सा बनें। इसमें हार्ट सर्जरी, कैंसर का इलाज और घुटने बदलने (Knee Replacement) जैसे महंगे खर्च भी शामिल हैं।"

5. कार्ड बनवाने का तरीका:

  • दोस्तों इसके लिए PM - jay की आधिकारिक वेबसाइट या ' Ayushman App' का उपयोग करें 
  • आधार कार्ड के जरिये E - KYC पूरी करें 
  • पात्रता की जांच के बाद आपका कार्ड डाउनलोड के लिए तैयार हो जाएगा 
  • कार्ड बनवाना अब आधार कार्ड डाउनलोड करना जितना आसान हो गया है जब आप अपने स्मार्टफोन में आयुष्मान ऐप डाउनलोड करेंगे, तो अपना आधार कार्ड नंबर डाले ओर कैमरे से अपनी फोटो खींचकर वेरीफिकेशन करें। अगर आपके गांव शहर में आपको दिक्कत आ रही है तो आप पास के 'Common service centre (CSC) पर जा कर भी मात्र 30 से 50रुपए में यह कार्ड बनवा सकते हैं 

6. निष्कर्ष (Conclusion):

ये दोनों योजनाएं भारत के नागरिकों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। अगर आपके घर में बुजुर्ग हैं या आप बिजली बिल से परेशान हैं, तो आज ही इन योजनाओं में पंजीकरण कराएं।

FAQ सवाल 


प्रश्न: क्या किराएदार सोलर लगवा सकता है? 
* उत्तर: हाँ, अगर मकान मालिक की अनुमति और बिजली बिल सही हो।
प्रश्न: क्या पुराने आयुष्मान कार्ड वाले बुजुर्गों को नया कार्ड बनाना होगा?
उत्तर: हाँ, उन्हें 70+ कैटेगरी के लिए फिर से ई-केवाईसी करनी होगी।

टिप्पणियाँ