Iran Mystery : कहां गायब हो गए हैं मोजतबा ख़ामेनेई..? रूसी दूत के बड़े खुलासे से मची खलबली, क्या ईरान में होने वाली है सता परिवर्तन जाने सच्चाई..??? - Live Update 24 india

Live Update 24 india

"Live Update 24 India पर पाएं देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट्स। हम राजनीति, मनोरंजन, तकनीक और स्थानीय समाचारों को सबसे सटीक और तेज़ी से आप तक पहुँचाते हैं।"

अप्रैल 02, 2026

Iran Mystery : कहां गायब हो गए हैं मोजतबा ख़ामेनेई..? रूसी दूत के बड़े खुलासे से मची खलबली, क्या ईरान में होने वाली है सता परिवर्तन जाने सच्चाई..???

Khamenei Iran Supreme Leader successor news update
कहां गायब हो गए हैं मोजतबा ख़ामेनेई..?


परिचय - 


ईरान की राजनीति में फिलहाल जबरदस्त हल चल मची हुई है सभी देश दुनिया की नजरें इस सवाल पर टिकी हुई है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई के बेटे, मोजतबा खामेनेई आखिर कहां है..? पिछले कुछ समय से सार्वजनिक रूप से दिखाई न देने के कारण कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है कि अभी इसी मामले में एक रूसी दूत के गुप्त खुलासे ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है 

कौन हैं मोजतबा खामेनेई

और क्यों हैं वे चर्चा में?

 मोजतबा खामेनेई , ईरान के सर्वोच्च शक्तिशाली व्यक्ति हैं अयातुल्ला अली ख़ामेनेई के दूसरे बेटे हैं। उन्हें ईरान की सत्ता का अगला उत्तराधिकारी माना जा रहा है  हालांकि, आधिकारिक रूप से ईरान में उत्तराधिकारी की कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है लेकिन मोजतबा खामेनेई का प्रभाव ईरानी सेना और खुफिया तंत्र पर बहुत गहरा माना जा रहा है उनके अचानक गायब होने से सवाल उठ रहा है कि क्या कोई ईरान के भीतर Power game चल रहा है 

रूसी दूत का गुप्त खुलासा: क्या है हकीकत?

हाल ही में एक रूसी दूत ने मोज़तबा ख़ामेनेई की स्थिति को ले कर कुछ गुप्त जानकारियां साझा की गई है खबरों के अनुसार रूसी दूत ने संकेत दिया है कि ईरान के मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन वो एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिशन में लगे हुए हैं शायद सत्ता हस्तांतरण की तैयारी में व्यस्त होंगे। रूस और ईरान के मजबूत संबंधों को देखते हुए ये रूसी दूत के बयान को गंभीरता से लिया जा रहा है राजनीतिज्ञ विशेषज्ञों का मानना है कि मोजतबा खामेनेई जानबुझकर सार्वजनिक चौकचौंध से दूर रखा जा रहा है ताकि वो पर्दे के पीछे से नई रणनीति तैयार कर सकें।

ईरान में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट


ईरान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह माना जा रहा है कि अयातुल्ला अली ख़ामेनेई अपने उत्तराधिकारी के रूप में मोजतबा को तैयार कर रहे हैं ईरान की ' असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ' इस प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखे हुए हैं यदि मोजतबा खामेनेई सत्ता संभालते हैं तो यह न केवल ईरान बल्कि पूरी मध्य पूर्व की राजनीति को बदल कर रख देगा।

पश्चिमी देशों और इजरायल की नजर

मोज़तबा ख़ामेनेई के गायब होने या उनके सत्ता में आने की खबरों ने अमेरिका और इजराइल की चिंता बढ़ा दी है। मोज़ताब को कट्टरपंथी विचारधारा का समर्थक माना जा रहा है पश्चिम ख़ुफ़िया एजेंसियों का मानना है कि मोजतबा के नेतृत्व में ईरान अपनी परमाणु नीतियों और क्षेत्रियों विस्तार को और अधिक आक्रामक बना सकता है यही कारण है कि दुनिया भर की ख़ुफ़िया एजेंसियों मोजतबा ख़ामेनेई की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं 


क्या ईरान में कोई अंदरूनी विद्रोह है?


सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी खबर भी आई है कि ईरान के भीतर मोजतबा के नाम पर असंतोष है कुछ घड़ों का मानना है कि सर्वोच्च नेता का पद वंशानुगत नहीं होना चाहिए। हालांकि, रूसी दूत की बातों से लगता कि शासन तंत्र पूरी तरह मोजतबा के साथ खड़ा है ईरान की आधिकारिक मीडिया ने अभी तक इन खबरों पर कोई सीधा बयान नहीं दिया है जिससे रहस्य और गहरा गया हो 

निष्कर्ष: आने वाले समय में क्या होगा?

ईरान की राजनीति में हमेशा से ही रहस्यमी रही हैं। मोजतबा ख़ामेनेई का गायब होना और रूसी दूत का हस्तक्षेप यह स्पष्ट करता है कि कुछ बड़ा होने वाला है आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान की और से कोई आधिकारिक घोषणा हो सकती हैं जो पूरी तरह दुनिया को चौंका देगी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय केवल कयास लगा सकता है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages

About Us Privacy Policy Contact Us Disclaimer