सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अब देश के हर स्कूल में छात्राओं को मिलेंगे मुफ्त सेनेटरी पैड, केंद्र और राज्यों को मिले कड़े निर्देश


Supreme Court Decision Free Sanitary Pad School Girls 2026
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: googel photo


भूमिका:

दोस्तों आपको बता दे हाल ही में भारत की सर्वोच्च अदालत ने देश की करोड़ो बेटियों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया था उनके भविष्य ओर उनके स्वास्थ्य के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में वाली पीठ ने केंद्र ओर राज्य सरकारों को सख्त लहजे में आदेश दिया था कि माहवारी के कारण किसी भी छात्रा की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए। बल्कि शिक्षा के मौलिक अधिकार का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है आपको बता दे यह फैसला ग्रामीणों ओर पिछड़े इलाकों के उन छात्राओं की उम्मीदों की नई किरण लेकर आया है जो संसाधनों के आभाव में अपनी पढ़ाई के बीच में ही छोड़ देती है 

1. शिक्षा के अधिकार (RTE) और स्वच्छता का अटूट संबंध

आपको बता दे सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि भारत में आज भी मेंस्ट्रुअल हाइजीन (माहवारी स्वच्छता) की एक बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है आपको बता दे कि कोर्ट ने टिप्पणी की यदि एक छात्रा को स्कूल में बुनियादी स्वच्छता और सेनेटरी पैड जैसी सुविधाएं नहीं मिलती हैं तो उसका ' शिक्षा का अधिकार अधूरा है 

आंकड़े बताते हैं कि भारत में लगभग 23 % लड़कियां पीरियड्स शुरू होने के बाद स्कूल आना बंद कर देती हैं इसका सबसे बड़ा कारण स्कूलों में अलग शौचालय की व्यवस्था न होना और सेनेटरी पैड का महंगा होना है सुप्रीम कोर्ट के इस हस्तक्षेप के बाद अब सरकारों कानूनी रूप से बाध्य है कि वे हर स्कूल में इन सुविधाओं को सुनिश्चित करे।

2. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के 5 सबसे महत्वपूर्ण बिंदु

A. राष्ट्रीय नीति (National Menstrual Hygiene Policy):

कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह पूरे देश के लिए एक समान और पारदर्शी नीति बनाए। इसमें यह तय किया जाए कि पैड का वितरण कैसे होगा और इसकी गुणवत्ता (Quality) क्या होगी। यह नीति केवल कागजों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर लागू होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़े 👉 IndianOil One App का धमाका: ChatGPT और Jio को पछाड़ प्ले स्टोर पर बना नंबर 1, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

B. वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल सिस्टम (Incinerators):

सिर्फ पैड बांटना काफी नहीं है। कोर्ट ने स्कूलों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाने और इस्तेमाल किए गए पैड को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए 'इंसीनरेटर' मशीनें लगाने का आदेश दिया है। इससे पर्यावरण और स्वच्छता दोनों का ध्यान रखा जा सकेगा।

C. शौचालयों का आधुनिकरण:

कोर्ट ने राज्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग और साफ-सुथरे शौचालय होने चाहिए जिनमें 24 घंटे पानी की सप्लाई हो। अक्सर देखा गया है कि शौचालयों की बदहाली की वजह से लड़कियां स्कूल जाने से कतराती हैं।

ये खबर भी पढ़े 👉 हरियाणा चुनाव 2026: क्या फिर होगा 'खेला'? क्रॉस वोटिंग के खौफ से कांप रही कांग्रेस, हिमाचल शिफ्ट हो सकते हैं विधायक!

D. विशेष बजट का आवंटन:

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने वार्षिक बजट का एक निश्चित हिस्सा 'मेंस्ट्रुअल हेल्थ' के लिए सुरक्षित रखने को कहा है। यदि राज्य के पास फंड की कमी है, तो केंद्र सरकार उसे वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

E. जागरूकता अभियान:

अदालत ने कहा कि केवल मशीनें लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षकों और छात्राओं के बीच जागरूकता फैलाना भी जरूरी है ताकि पीरियड्स से जुड़ी सामाजिक झिझक (Taboos) को खत्म किया जा सके।

3. ग्रामीण भारत और महिला सशक्तिकरण पर प्रभाव

दोस्तों यह फैसला विशेष रूप से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओर बिहार जैसे राज्यों के ग्रामीण अंचलों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा यहां आज भी लड़कियां कपड़े का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हो जाती थी जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है जब स्कूल में मुफ्त ओर सुरक्षित पैड मिलेंगे , तो इससे छात्राओं की उपस्थिति में सुधार होगा और उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। यह कदम ' बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ' अभियान को वास्तविक अर्थों में सफल बनाएगा 

4. विशेषज्ञों और हमारी टीम का नजरिया

आपको बता दे कि महिला अधिकार कार्यकर्ताओं का मानना था कि यह फैसला ' आधी आबादी ' के सम्मान की रक्षा हैं माहवारी एक जैविक ओर प्राकृतिक प्रक्रिया है इसे शर्मिंदगी का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। हमारी टीम का मानना है कि सरकारों को अब ' पायल प्रोजेक्ट ' के बजाय इसे मिशन मोड में लागू करना चाहिए। स्कूलों के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को भी इस मुहिम से जोड़ना एक बेहतर विकल्प हो सकता हैं।

5. भविष्य की चुनौतियां: क्या केवल आदेश काफी है?

दोस्तों यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक तो है , लेकिन इसकी सफलता इसके क्रियान्वयन पर निर्भर करती है अक्सर देखा गया है कि सरकारी मशीनें रखरखाव के अभाव में खराब हो सकती हैं इसलिए, स्कूल प्रबंधन समितियों को यह जिम्मेदारी देनी होगी कि वे इन मशीनों ओर पैड के स्टॉक की नियमित जांच करे 


निष्कर्ष:- दोस्तो में आपको बता दे सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ' माइलस्टोन ' है अब जिम्मेदारी राज्य सरकारों ओर स्कूल प्रशासन की है कि वे इस ईमानदारी से लागू करें ताकि किसी भी बेटी की शिक्षा न रुके 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या यह नियम निजी स्कूलों (Private Schools) पर भी लागू होगा?

हाँ, सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी—सभी प्रकार के स्कूलों के लिए है।

Q2. मुफ्त सेनेटरी पैड योजना का लाभ किसे मिलेगा?

कक्षा 6 से 12वीं तक पढ़ने वाली सभी छात्राओं को इस योजना के तहत कवर किया जाएगा।

Q3. अगर किसी स्कूल में यह सुविधा न मिले तो क्या करें?

छात्राएं या उनके अभिभावक स्कूल प्रबंधन या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से इसकी शिकायत कर सकते हैं। कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित विभाग पर कार्रवाई हो सकती है।


टिप्पणियाँ