RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट आज होगा घोषित, यहाँ देखें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के परिणाम सबसे पहले
![]() |
| "Image Credit: rajeduboard.rajasthan.gov.in" |
परिचय -
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSE ने लाखों छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया गया है बोर्ड की और से कक्षा 12 वीं के साइंस, वाणिज्य, और कला यानी Arts संकायों के नतीजा आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है इस साल परिक्षा में 8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे जो अभी अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे इस पोस्ट में हम आपको रिज़ल्ट चेक करने की डायरेक्ट लिंक और पूरी प्रक्रिया विस्तार पूर्वक बताएंगे
यह खबर भी पढ़े 👉 RBSE Board Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी, यहाँ से तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट
RBSE 12th Result 2026: रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट्स
छात्र अपना परिणाम नीचे दी गई वेबसाइटों के माध्यम से देख सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण कभी कभी मुख्य वेबसाइट धीमी हो सकती है ऐसी स्थिति में आप वैकल्पिक लिंक्स का उपयोग करें।
राजस्थान बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें? (Step-by-Step)
आपकी जानकारी के लिए बता दूं रिज़ल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर (Roll number) तैयार रखना होगा। नीचे दिये गये स्टेप्स को फॉलो करें
सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर rajeduboard.rajasthan.gov.in
पर जाएं।
होमपेज पर 'main Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
अभी अपनी स्ट्रीम (science, Arts या commerce) के लिंक का चयन करें।
अपना 7 या 8 अंकों का Roll number डाले या दर्ज करे और सबमिट बटन दबाएं।
आपको स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा , इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंटआउट निकाल लें
बिना इंटरनेट के SMS के जरिए रिजल्ट कैसे देखें?
यदि आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या इंटरनेट की कमी है या किसी वजह से रिजल्ट देख नहीं पा रहे हैं तो आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं
अपने मोबाइल में मैसेज बॉक्स में टाइप करें RJ 12 <Space> अपना रोल नंबर इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें।
कुछ ही सेकेंड में आपका रिजल्ट आपके फोन पर प्राप्त हो जाएगा ।
यह खबर भी पढ़े 👉 NCERT विवाद: क्या धर्मेंद्र प्रधान पर गिरेगी गाज या अधिकारियों की होगी छुट्टी? सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद गरमाई सियासत
RBSE 12th Marksheet में क्या-क्या चेक करें?
रिज़ल्ट आने के पश्चात अपनी प्रोविजनल मार्कशीट में निम्नलिखित विवरणों को ध्यान से जांच ले ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो
छात्र का नाम और पिता का नाम
माता का नाम
Roll number और एनरोलमेंट नंबर
विषयवार प्राप्त और ग्रेड/ डिवीजन
फेल होने या कम नंबर आने पर क्या करें? (Scrutiny & Compartment)
यदि कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है राजस्थान बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए पूरक परीक्षा (Compartment Exam) आयोजित करता है इसके अलावा जो छात्र अपने स्कोरकार्ड से संतुष्ट नहीं हैं वे scrutiny ( पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकते है इसकी प्रक्रिया रिज़ल्ट जारी होने के 15दिनों के भीतर शुरू हो जाती है
पिछले सालों का पासिंग प्रतिशत (Pass Percentage Analysis)
राजस्थान बोर्ड 12 वीं का प्रदर्शन हमेशा से ही शानदार रहा है। पिछले कुछ सालों में छात्राओं (Girls) ने छात्रों (Boys) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 2025 में आर्ट्स का पासिंग प्रतिशत 96% के करीब था, जबकि साइंस में यह 97% रहा था। इस बार भी उम्मीद है कि नतीजे पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।
निष्कर्ष: आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ
12 वीं की परीक्षा आपके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ होती है चाहे रिजल्ट जैसा भी हो, याद रखें कि यह आपकी योग्यता का एक मात्र पैमाना नहीं है परिणाम के बाद अपनी रुचि के अनुसार करियर चुने ओर कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें