राजस्थान सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट : 48 ° डिग्री पार पहुंच सकता है पारा मौसम विभाग ने दी सख्त चेतावनी

AI-Generated-Heatw AI generated visual of intense heatwave in Rajasthan, sun burning over dry land, weather alert concept image, Live Update 24 India.
AI-Generated-Heatwave-Alert-Visual-LiveUpdate24India




जयपुर/दिल्ली: 

भारत के उत्तर व पश्चिमी राज्यों में गर्मी ने अपना रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सामान्य तापमान से 5 से 6 ° डिग्री ऊपर पहुंच गया है भारतीय मौसम विभाग यानी (IMD) ने आने वाले समय में अगले 5 से 6 दिनों के लिए कई राज्यों और जिलों में ' Red alert ', जारी कर दिया गया है


1. राजस्थान में हिटवेव(Heatwave) का कहर 

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, और बीकानेर में लूं (Loo) के थपेड़ों ने पूरा जनजीवन अस्त - व्यस्त कर दिया है। आपको बता दे यहां गर्मी का कहर इतना हैं कि यहां का पारा 45° डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है और मौसम विभाग का अनुमान है कि मई महीने की शुरुआती हफ्तों में यह 48° से 50° डिग्री तक पहुंच सकता है। चूरू और धौलपुर जैसे इलाकों में इस समय देश के सबसे गर्म स्थानों में गिने जा रहे हैं 

2. मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी और रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, एक मजबूत ' एंटी - साइक्लोन ' बनने के कारण गर्म हवाएं जमीन की और दब रही हैं जिससे गर्मी और उमस दोनों बढ़ रही है 

किन राज्यों में खतरा?

राजस्थान, दिल्ली - NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात ।


अलर्ट का समय: 

दोपहर के 11:00 बजे से लेकर शाम 4:30 -5:00 बजे तक बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर ना निकले प्रशासन के द्वारा सलाह दी गई है 


3. भीषण गर्मी के स्वास्थ्य पर प्रभाव (Health Risks)

आपको बता दे कि जब तापमान शरीर की सहनशक्ति से बाहर हो जाता हैं तो कई गंभीर बीमारियां और समस्याएं हो जाती हैं 

हिट स्ट्रोक (heat stroke) :

तेज बुखार, बेहोशी और त्वचा का लाल पड़ जाना।

डिहाइड्रेशन:


 शरीर में पानी की कमी होना, जिससे चक्कर आना और कमजोरी महसूस होती है।
सनबर्न: सूरज की सीधी किरणों से त्वचा का झुलस जाना।


4. लू से बचने के लिए क्या करें? (विशेषज्ञों की सलाह)

Alt Text: गर्मी से बचने के घरेलू उपाय, नींबू पानी और मटके का ठंडा पानी, लू से बचाव के तरीके, Heatwave safety tips Rajasthan.
चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए देसी उपाय सबसे कारगर हैं; मटके का पानी और नींबू पानी शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं।


भरपूर पानी पिएं: 

प्यास ना लगने पर भी बार बार पानी और, ORS या नींबू का पानी पीते रहें 


पहनावा : 

बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने और सिर को ढक कर रखे ।

खान-पान: 

तरबूज, खरबूजा,, ककड़ी और छाछ जैसे ठंडे पदार्थों का सेवन करें। कैफ़ीन और शराब से बचें। क्योंकि ये शरीर को सुखाते है 


5. खेती और पशुपालन पर असर

दोस्तों इस भीषण गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि इसका असर फसल और पशुओं पर भी पड़ रहा है। मूंग और सब्जियों की फसलों में सिंचाई की जरूरत बढ़ रही है पशुपालकों को सलाह दी गई है कि पशुओं को छायादार स्थानों पर बांधे और उन्हें दिन में कम से कम 3 बार पानी जरूर पिलाए 

राजस्थान में भीषण गर्मी का असर, पशुओं के लिए पानी की किल्लत, ग्रामीण इलाकों में जल संकट, Live Update 24 India.
 भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण इलाकों में इंसान और बेजुबान पशु दोनों ही पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।


6. बिजली और पानी की समस्या

तेज गर्मी के कारण बिजली की खपत ( power consumption) रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है कई इलाकों में तो ट्रांसफार्मर फूंकने और वोल्टेज की कमी के कारण बिजली की समस्या सामने आ रही है साथ ही राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में जलस्तर नीचे जाने से पेयजल का संकट गहराने लगा हैं 

निष्कर्ष:

इस भीषण गर्मी में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है मौसम विभाग के अपडेट्स पर नजर रखे और प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा - निर्देशों की पालना करें 



"नोट: इस लेख में उपयोग की गई मुख्य फोटो AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) द्वारा खबर के दृश्य को दर्शाने के लिए तैयार की गई है।"

टिप्पणियाँ